Sunday, December 19, 2010

॥ कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो ॥


कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो,
अपनी मुक्ति का मार्ग बनाते चलो।

काम करते रहो नाम जपते रहो,
पाप करने से हर दम डरते रहो।
नाम धन का खजाना बढ़ाते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥

लोग कहते है घनश्याम आते नहीं,
शरणागत भाव से हम पुकारते नहीं।
शबरी की तरह प्रतिक्षा करते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥

लोग कहते है भगवान खाते नहीं,
भक्ति भाव से भोग हम लगाते नहीं।
सुदामा की तरह भरोसा रखते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥

सुख में प्रभु को कभी भूलो नहीं
दुःख में फ़रियाद कभी करो नहीं,
विषयों से मन को हटाते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥

दया आवेगी उनको कभी ना कभी,
नाथ देंगे दर्शन हमें कभी ना कभी।
यही विश्वास दिल में जमाते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥

सुनते आये अनाथों के वह नाथ हैं,
अपने भक्तों के रहते सदा साथ हैं।
प्रभु के भक्तों का संग करते चलो,
कृष्ण गोविन्द गोपाल गाते चलो॥